फतेहपुर में पकड़ा पशुओं से भरा ट्राला, 3 युवक गिरफ्तार
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में फतेहपुर के अंतर्गत कैहरियां में पशुओं से लदा ट्राला पकड़ा गया है। मामले में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रमजान, हामिद, शकीन निवासी चुराह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी के मुताबिक, कैहरियां में लोगों ने शक के आधार पर एक ट्राले (एचपी 73-3446) को रोका, जिसमें 4 मवेशी लदे हुए थे। इस बारे में ग्रामीणों ने जानने की कोशिश की तो ट्राला सवार 3 युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
जिसके बाद लोगों ने मवेशियों को ट्राले से उतारकर नीचे बांध दिया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसएचओ ज्वाली प्रीतम सिंह जरियाल ने मामले की पुष्टि की है।