लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

फिजूलखर्ची पर जोगिंदर नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का विधायक प्रकाश राणा पर पलटवार

Ankita | 23 फ़रवरी 2023 at 3:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला मंडी के जोगिंदर नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि क्या जयराम सरकार ने खर्चे के बिना सरकार चलाई यह सभी मंत्रियों ने अपनी जेब से पैसे लगाए और सरकार चलाई। उन्होंने भी सरकारी खजाना खाली करते हुए जनता को सिर्फ गुमराह किया है।

कार्यकाल में जयराम सरकार ने लगभग 20 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया और सत्ता छोड़ने से पहले यह सारा पैसा सरकारी खजाने से खाली करके गए। मजबूरन कांग्रेस सरकार को कर्मचारी वर्ग को वेतन देने व आधारभूत ढांचा विकसित करने हेतु आते ही 4500 करोड़ रुपए का कर्ज लेना पड़ा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जाते समय जयराम सरकार ने हजारों की संख्या में नए संस्थान सिर्फ चुनावी वादे पूरे करने के लिए आधारशिलाओं तक ही सीमित रखे। ना कोई बजट का प्रावधान किया, ना कोई जगह फाइनल की और ना ही इसको चलाने के लिए किसी कर्मचारी वर्ग की व्यवस्था की तो ऐसे में कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा इनको तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]