Loading...

फिर अवरुद्ध हुआ एनएच-707, दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतारें

PRIYANKA THAKUR • 22 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

लोगों के लिए एनएच-707 परेशानी का सबब बनता ही जा रहा है। एक बार फिर यहां बोराड के समीप भूस्खलन हो गया है जिसके चलते मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। मार्ग के अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। पिछले 1 सप्ताह के अंदर यहां तीसरी दफा भूस्खलन हो गया है।

बता दें कि इस ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कार्य अलग-अलग हिस्सों में चार कंपनियों को सौंपा गया है। लेकिन उसके बावजूद भी मंगलवार यानी आज बोराड के पास भारी भूस्खलन हो गया। वही, कल से गिरीपार क्षेत्र में बूढ़ी दीवाली का त्योहार भी मनाया जाना है ऐसे में दूर-दूर से लोग अपने गांव के लिए आने वाले हैं।

लेकिन 707-एनएच बंद होने से लोगों में जहां भारी रोष है तो वही कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सवालिया निशान भी लगने शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि इतना पैसा खर्च करने के बाद भी यहां बार-बार भूस्खलन हो रहा है।