लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

फिर बढ़े नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक दिन में…

PRIYANKA THAKUR | 10 अगस्त 2022 at 12:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस दौरान संक्रमित होने वालों के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,047 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 19,539 मरीज ठीक भी हुए हैं।

सक्रिय मरीज घटे
देश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब कम हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक्टिव केस अब 1,28,261 हो गए हैं। बता दें कि मंगलवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 31 हजार 807 थी। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.29 फीसद है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]