कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर उनके परिवार और फैंस लगातार परेशान चल रहे हैं। इसी बीच राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आयी है। डॉक्टरों ने आज कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट जारी किया है जिसमें उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई गई है।
बता दें कि 10 अगस्त को राजू को कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद से वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। राजू को पिछले आठ दिनों से होश नहीं आया है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगातार लगी हुई है। आज फिर अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ गई है। उधर, हर कोई राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





