लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

फिर बढ़े कोरोना के मामले, 20 हजार से ज्यादा नए मामले रिकॉर्ड

PRIYANKA THAKUR | 5 अगस्त 2022 at 12:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। 24 घंटे के भीतर देश में कोविड-19 के 20,000 से ज्यादा नए मामले रिकॉर्ड किए गए। इस दौरान 70 मरीजों की मौत भी हुई। शुक्रवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटे के भीतर 20,551 नए संक्रमित मिले हैं।

इस दौरान 21595 लोग स्वस्थ भी हुए है। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,41,07,588 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 5.14 फीसदी हो गई है। सक्रिय केस 1,35,364 हैं। वही , वीरवार की बात की जाये तो देश में कोरोना के 19,893 नए मामले दर्ज किए गए थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]