फिर लेगी हिमाचल सरकार 1200 करोड़ रुपए का ऋण, अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश में 7,600 पदों की आउटसोर्स भर्तियों पर रोक
HNN/ शिमला
हिमाचल सरकार एक बार फिर से 1200 करोड़ रुपए कर्ज लेने जा रही है। इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे पहले राज्य सरकार ने बीते नवम्बर माह में 800 करोड़ रुपए और उससे पहले अक्तूबर माह में 1000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
उसके बाद प्रदेश सरकार पर कर्ज राशि बढ़कर करीब 79630 करोड़ रुपए हो जाएगी। राज्य सरकार ने अक्तूबर माह से पहले गत अगस्त माह में भी 500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आज पैदा होने वाले हर बच्चे पर 1,02,818 रुपए से अधिक का कर्ज है जबकि भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले प्रति व्यक्ति कर्ज 76,630 रुपए था। इसके चलते वर्तमान सरकार को वर्ष 2023-24 में कर्ज अदायगी पर 9048 करोड़ रुपए व्यय करने होंगे।