Loading...

फिर शर्मशार हुई मां की ममता, हॉस्पिटल के शौचालय में मिला नवजात बच्ची का शव

Ankita • 6 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर माँ की ममता शर्मशार हुई है। मामला जिला कांगड़ा में सिविल अस्पताल भवारना का है, यहां मीटिंग हाल में बने शौचालय की सीट के वाटर टैंक से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के मीटिंग हाल में कुछ दिनों से काफी स्मैल आ रही थी। जब सफाई कर्मियों ने शौचालय में देखा तो उन्हें सीट के वाटर टैंक से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। यह देखकर वह दंग रह गए। जिसके बाद सफाई कर्मियों ने इस बारे में बीएमओ और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। वहीँ अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में पिछले लंबे समय से प्रसूति नहीं करवाई जाती है।