Loading...

फिर 1000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी हिमाचल सरकार, अधिसूचना जारी

Ankita • 12 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

गंभीर वित्तीय स्थिति से गुजर रही हिमाचल प्रदेश सरकार एक बार फिर से करीब 1000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। बता दें नया कर्ज लेने की दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। पहली अधिसूचना 10 वर्ष के लिए 500 करोड़ रुपये का ऋण लेने की जारी हुई है।

दूसरी, 15 साल के लिए 500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की ही जारी हुई है। राज्य सरकार के प्रधान सचिव वित्त विभाग का कार्यभार देख रहे आरडी नजीम ने जारी की है। यह कर्ज विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति ली गई है।

इससे पहले गत दिसम्बर माह में सरकार ने 1200 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। कर्ज लेने का यह क्रम निरंतर जारी है और सरकार ने गत नवम्बर माह में 800 करोड़ रुपए और उससे पहले गत अक्तूबर माह में भी 1000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। इस कर्ज को लेने के बाद प्रदेश सरकार पर कर्ज राशि बढ़कर करीब 80, 630 करोड़ रुपए हो जाएगी।