फिल्म शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव
HNN/ शिमला
बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव फिल्म की शूटिंग के लिए हिल्स क्वीन शिमला पहुंच गए हैं। बता दें इससे पहले शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, अभिनेत्री सिमरत कौर और डायरेक्टर अनिल शर्मा फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी से मशोबरा में फिल्म की शूटिंग होगी। इसके बाद शिमला के अन्य पर्यटक स्थलों में शूटिंग होगी। 20 फरवरी तक शिमला में फिल्म की शूटिंग चलेगी। फिल्म की शूटिंग मशोबरा, कुफरी, नालदेहरा और मालरोड पर होगी।
दरअसल, यह फिल्म पिता और बेटे के रिश्तों पर बनाई जा रही है। इसमें नाना पाटेकर पिता का किरदार निभा रहे हैं। उत्कर्ष शर्मा इस फिल्म में नाना पाटेकर के बेटे का किरदार निभाएंगे। इसके साथ ही राजपाल यादव कॉमेडियन का किरदार निभाएंगे। अभिनेत्री सिमरत कौर फिल्म की नायिका हैं।