एथलेटिक्स फेडरेशन कप 2024 में नीरज चोपड़ा ने जेवलीन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। बता दें उन्होंने भुवनेश्वर में चल रहे फेडरेशन कप के जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) इवेंट में गोल्ड जीता है।
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज ने फाइनल इवेंट में 82.27 मीटर दूर भाला फेंकते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। नीरज का 3 साल में यह भारत में पहला टूर्नामेंट था।
इस टूर्नामेंट में जेवलिन थ्रो इवेंट में नीरज के अलावा किशोर जेना और डीपी मनू ने भी अपना जोर आजमाया। मनू ने 82.06 मीटर दूर भाला फेंका और वो दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
नीरज और जेना पहले ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं और इसी वजह से सीधे फाइनल्स में उतरे थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




