Loading...

फैक्ट्री में काम करते हुए भट्ठी में गिरा कामगार, दर्दनाक मौत

Ankita • 23 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में थाना देहरा की संसारपुर टैरस चौकी के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां फैक्ट्री में काम करते हुए एक व्यक्ति भट्ठी में गिर गया। हादसे में व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई हैं।

मृतक की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र वकील सिंह(58) निवासी नारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए देहरा को भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अश्वनी औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस की गत्ता फैक्ट्री में काम करता था। वह फैक्ट्री में बॉयलर पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह भट्ठी में गिर गया।

वहीं सूचना मिलने पर संसारपुर टैरेस पुलिस इंचार्ज एसआई संजय शर्मा व टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।