फॉरवर्डिंग स्टोर चढ़ा आग की भेंट, कार्टन सहित बाइक जलकर राख
HNN/ शिमला
रामपुर में खमाड़ी पंचायत के धांशा गांव में फॉरवर्डिंग स्टोर में भीषण अग्निकांड हुआ जिससे पीड़ित को लाखों का नुक्सान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह फॉरवर्डिंग स्टोर धांशा निवासी कलम सिंह का था जिसमें अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे फॉरवर्डिंग स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया परन्तु तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस अग्निकांड के वक्त फॉरवर्डिंग स्टोर में हजारों सेब के खाली कार्टन, क्रेट और बाइक रखी हुई थी जोकि आग की भेंट चढ़ गई है।
खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद्र शेखर ने बताया कि फॉरवर्डिंग स्टोर में आग लगने से पीड़ित को भारी नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।