लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

फॉल आर्मी वर्म को लेकर कृषि विभाग अलर्ट, टीमें की गठित

PRIYANKA THAKUR | 11 जून 2022 at 12:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

पिछले वर्ष भी प्रदेश समेत जिले में फॉल आर्मी वर्म ने मक्की की 50 फीसदी फसल तबाह कर दी थी। लेकिन इस बार विभाग पहले से ही अलर्ट हो गया है। किसानों को जागरूक करने के लिए विभाग ने विशेषज्ञों की टीमें बनाकर खंड स्तर पर ग्रामीणों को जानकारी देना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष मक्की की फसल में फॉल आर्मी वर्म ने तबाही मचा दी थी। जिले के बद्दी, नालागढ़ और कुनिहार क्षेत्र में सबसे अधिक नुक्सान किसानों को झेलना पड़ा था। रातों-रात कीड़ो ने मक्की की फसलों को छलनी कर दिया था। लेकिन इस बार कृषि विभाग पहले से ही अलर्ट हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, कृषि उपनिदेशक डॉ. डीपी गौतम ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। मक्की की फसल को इस कीड़े के प्रकोप से बचाने के लिए विभाग किसानों को जागरूक कर रहा है। मक्की के साथ अन्य फसल लगाने की भी सलाह दी जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]