लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

फोक मीडिया दलो ने एचआईवी से बचाव बारे किया जागरुक

PRIYANKA THAKUR | 7 मार्च 2022 at 1:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

हिमाचल एडस कंट्रोल सोसाईटी शिमला की ओर से आरके कला मंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने बस अड्डा अंब तथा बस अड्डा चिंतपुर्णी जबकि पूर्वी कलामंच, जलग्रां के कलाकारों ने इंडियन ऑयल टर्मिनल पेखूबेला और टैक्सी स्टेंड मैहतपुर में लोगों को नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से एचआईवी एड्स के कारणों तथा इससे बचाव के उपायों बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। 

कलाकारों ने बताया कि एड्स एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन सम्पर्क से होता है। एचआईवी संक्रमित सिरिंज व सूई का दूसरो के द्वारा प्रयोग करने से, एचआईवी संक्रमित मां से शिशु को जन्म से पूर्व, प्रसव के समय या प्रसव के शीघ्र बाद तथा एचआईवी संक्रमित अंग प्रत्यारोपण से यह संक्रमण फैलता है। उन्होंने बताया कि असुरक्षित यौन संबंधों से बचें। मादक औषधियों के आदी व्यक्ति के द्वारा उपयोग में ली गई सिरिंज व सूई का प्रयोग न करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एड्स पीडित महिलाएं गर्भधारण न करें, क्योंकि उनसे पैदा होने वाले शिशु को यह रोग लग सकता है। रक्त की आवश्यकता होने पर अनजान व्यक्ति का रक्त न लें और सुरक्षित रक्त के लिए एचआईवी जांच किए रक्त ही ग्रहण करें। डिस्पोजेबल सिरिन्ज एवं सूई तथा अन्य चिकित्सीय उपकरणों का 20 मिनट पानी में उबालकर जीवाणु रहित करके ही उपयोग करें तथा दूसरे व्यक्ति का प्रयोग में लिया हुआ ब्लेड/पत्ती का प्रयोग न करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]