Loading...

फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने कार से पकड़ी 3 लाख 23 हजार रुपए की नकदी

Ankita • 25 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के संतोषगढ़ में फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने कार चालक से 3 लाख 23 हजार रुपए की नकदी पकड़ी है। कार चालक विशाल कुमार की तरफ से मौके पर कोई भी सबूत पेश न कर पाने से इन पैसों को सरकारी खजाने में जमा करवा दिए गए है।

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता में फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने एक कार (HP 20G-3905) को चैकिंग के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान टीम ने कार चालक से 3 लाख 23 हजार रुपए की संदिग्ध राशि बरामद की है।

चालक इन पैसों को लेकर कोई भी सबूत नहीं पेश कर पाया। बता दें लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता में फ्लाइंग स्क्वायड की टीम पूरी तरह से सतर्क है।