Loading...

बंगाणा के इन क्षेत्रों में इस दिन बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 8 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

कुटलैंहड विधानसभा क्षेत्र के विद्युत उपमंडल बंगाणा के कई क्षेत्रों में 10 मई शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मंडल बंगाणा के सहायक अभियंता इंजीनियर उदित सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि 11/0.4 केवी 250 केवीए ट्रांसफार्मर टेलीफोन एक्सचेंज की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव हेतु इस ट्रांसफार्मर के अंतर्गत आने वाली जगह जिसमें तलमेहडा चौंक (आधे बाजार )से लेकर आईस फैक्ट्री ठंडी खुई तक की विद्युत आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बाधित रहेगी।

विद्युत मंडल बंगाणा के सहायक अभियंता इंजीनियर उदित सिंह ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।