Loading...

बंगाणा थाने से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने देर रात किया काबू

Ankita • 4 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना की पुलिस ने बंगाणा थाने से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है। बता दें आरोपी दिनभर जंगल में छिपा हुआ था।

इस दौरान रात के समय पुलिस भी लाडोली क्षेत्र में मौजूद थी। जैसे ही आरोपी सड़क पर निकला तो पुलिस की टीम ने उसे काबू कर लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी थाने में बने एक शौचालय की खिड़की तोड़कर भागा था।

उसे मंगलवार को तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने अदालत में पेश करना था। लेकिन उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने खबर की पुष्टि की है।