Loading...

बंगाणा में आग की भेंट चढ़ी पशुशाला, लाखों का हुआ नुकसान

PARUL • 20 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के बंगाणा क्षेत्र की चोली पंचायत में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां एक पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। अग्निकांड में पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सतपाल शर्मा की पशुशाला में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी पशुशाला जलकर राख हो गई। हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पशुशाला व घरों को सुरक्षित बचा लिया।

पीड़ित सतपाल शर्मा ने बताया कि पशुशाला में आग लगने से उनकी इमारती लकड़ी व पशुओं का चारा सहित अन्य सामान को मिलाकर लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।