लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बंगाणा में कुटलैहड़ पूर्व सैनिक सेल की बैठक संपन्न

Shailesh Saini | 18 फ़रवरी 2026 at 3:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ऊना/वीरेंद्र बन्याल/ हिमाचल नाऊ न्यूज

उपमंडल बंगाणा में स्थित शिवालिक होटल में आज कांग्रेस पूर्व सैनिक सेल कुटलैहड़ की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा ने की।

इस अवसर पर रामकृष्ण शर्मा, पंडित राम लोक शर्मा, मेहर सिंह, प्रकाश चंद, अमृतलाल शर्मा, सुरजीत सिंह, मेहर सिंह ढटवालिया, अश्विनी कुमार शर्मा, करमचंद शर्मा, तिलक राज (सेना मेडल), अश्वनी कुमार, विजय कुमार शर्मा, तिलक राज शर्मा, विजय कुमार तथा कैप्टन चमन लाल शर्मा सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा की अगुवाई में श्री देशराज मोदगिल को राष्ट्रीय किसान संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शॉल, टोपी और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशराज मोदगिल को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।इसके साथ ही पूर्व सैनिक सेल ने रामकृष्ण शर्मा को राष्ट्रीय किसान संगठन हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर भी सम्मानित किया।

पूर्व सैनिक सेल कुटलैहड़ के सदस्यों ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।बैठक को संबोधित करते हुए केवल कृष्ण शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश की राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किया जाना प्रदेश के साथ अन्याय है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि हिमाचल प्रदेश की आरडीजी ग्रांट को पुनः जारी किया जाए, ताकि प्रदेश के विकास कार्य प्रभावित न हों।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अंत में राष्ट्रहित एवं किसान हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]