बंदूक की सफाई कर रहा था व्यक्ति, अचानक चली गोली और……
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस चौकी धीरा के अंतर्गत आने वाले गांव पनापर में लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र प्रीतम चंद के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि वह अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहा था।
अचानक गोली चलकर लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सुनील अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहा था। अचानक गोली चलने से उसकी मौत हो गई। जब परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो उन्होंने देखा कि सुनील लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा हुआ था।
बता दें मृतक अपने पीछे पत्नी व 2 लड़के छोड़ गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पंचायत के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस चौकी धीरा को सूचित किया। खबर की पुष्टि पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने की है।