Loading...

बंधक बनाकर कमरे में युवक से की मारपीट, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ….

PRIYANKA THAKUR • 3 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / कुल्लू

जिला कुल्लू के पुलिस थाना भुंतर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने युवक को बंधक बनाकर न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे जान से मारने की भी धमकी दी। वहीं पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह गाडी में कुल्लू से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसे अचानक रास्ते में 2 युवको ने रोक लिया। उन दो युवको ने उससे कहा कि उनकी गाड़ी खराब हो गई है वह ठीक करने में उनकी मदद करें। वह जैसे ही उनकी मदद करने लगा अचानक उन दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर एक कमरे में ले गए।

उन्होंने बंद कमरे में उसे बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की, साथ ही उसे जान से मारने की भी धमकी दी। युवक जैसे तैसे कर जान बचा कर उनके कब्जे से भाग निकला और पुलिस थाने पहुंचा। उधर, एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 342, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।