Loading...

बकरियां चराने को लेकर दो महिलाओं में हुई मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

PARUL • 4 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के देलग गांव में बकरियां चराने को लेकर दो महिलाओं में मारपीट किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पहले पक्ष की महिला ने कहा कि वह शाम को बकरियों को लेकर गोरा में सरकारी जमीन पर चराने गई थी।

इसी दौरान उसके गांव की एक महिला आई और रास्ता में रोककर कहा कि यहां पर बकरियां नहीं चरानी है। जिसके बाद उसने उसे पत्थर मारे। इस दौरान उसके कान का एक कांटा भी गुम हो गया। वहीं दूसरे पक्ष की महिला ने बताया कि शाम को उसने एक महिला को कहा कि उसके खेतों में बकरियां न चराए कि तभी उस महिला ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।

जिसके बाद दोनों महिलाओं ने पुलिस बरमाणा थाना शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।