बकरियां चराने गई 15 वर्षीय किशोरी लापता, तलाश जारी
HNN/ ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी अचानक घर से अचानक लापता हो गई। मामले को लेकर पिता ने बंगाणा पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि मेरी बेटी गत शनिवार सुबह घर से रोजाना की तरह बकरी चराने के लिए गई हुई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। काफी तलाश के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चला। बेटी की तलाश में जंगल की ओर गया, जहां बकरियां तो मिल गईं, लेकिन बेटी नहीं मिली।
पिता ने बेटी की तलाश के लिए अपने रिशतेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन निराशा हाथ लगी। पिता ने एक युवक पर शक जाहिर करते हुए बेटी को भगाने की बात कही। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।