बगोड़ा-टिकरू सड़क पर 15 दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
HNN/ मंडी
जिला मंडी की लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के तहत बगोड़ा-मोरडुघ-शालन-टिकरू सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसके चलते 15 दिनों तक इस सड़क पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।
लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के कनिष्ठ अभियंता राकेश गुप्ता ने बताया कि बगोड़ा-मोरडुघ-शालन-टिकरू सड़क को पक्का करने का कार्य विभाग द्वारा आज 6 मई से शुरू हो गया है, जिसके चलते यह सड़क 15 दिनों तक सभी तरह के वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी।
उन्होंने इस दौरान क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सड़क को पक्का करने का कार्य किया जाएगा तो सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जल्दी ही लोगों को पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी।