Loading...

बग्गी में नहर में बहे युवती और व्यक्ति का अभी तक नहीं लग कोई सुराग

Ankita • 2 Jun 2024 • 1 Min Read

एनडीआरएफ की टीम अनेक स्थानों पर कर रही तलाश

HNN/ मंडी

जिला मंडी के पुलिस थाना धनोटू के तहत बग्गी में नहर में बही युवती और एक व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एनडीआरएफ की टीम अनेक स्थानों पर तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार को बग्गी नहर में एक युवक और युवती ने छलांग लगा ली थी। जिसके बाद युवक का पिता ने दोनों को बचाने के लिए नहर में कूद गया। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को सुरक्षित नहर से बाहर निकाला।

युवती और युवक का पिता नहर के तेज प्रभाव में बह गए। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। आज भी टीम उनकी तलाश कर रही रही है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।