Loading...

बघेरी टोल बैरियर पर ट्रक चालकों ने किया हंगामा, मामला दर्ज

Ankita • 12 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में पुलिस चौकी जोधों के तहत बघेरी टोल बैरियर पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में जतिंद्रा एसोसिएट के बघेरी स्थित टोल बैरियर के मैनेजर राज कुमार निवासी मंगुवाल राजपुरा तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह टोल बैरियर पर मौजूद था।

इस दौरान टोल कर्मी परविंद्र व पुनीत हिमाचल में आने वाली गाड़ियों की टोल पर्ची काट रहे थे। उसी समय एक ट्रक का चालक पर्ची कटवाने में आनाकानी करने लगा और टोल कर्मचारियों के साथ बहसबाजी करने लगा। उक्त चालक ट्रक को पीछे ले गया। लेकिन इसी बीच एक और ट्रक चालक वहां आ गया और बहस करने लगा।

इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके चलते सड़क के दोनों और जाम लग गया। टोल कर्मियों ने इस घटना की सूचना टोल काट्रैक्टर जतिंद्र को दी, जिसके बाद दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश करने लगे लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।

उधर, डीएसपी बट्टी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 353 के तहत व 341, 323,147,149 व पीडीपी एक्ट की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।