Loading...

बच्चों के माध्यम से मतदाता किए जा रहे जागरूक

Ankita • 9 May 2024 • 1 Min Read

राजकीय उच्च विद्यालय बीणा व कलाहोड पहुंची स्वीप टीम

HNN/ मंडी

आगामी आम लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान हेतु 27 सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम सुंदरनगर द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर मतदाता जागरूकता गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।

इसी के तहत राजकीय उच्च विद्यालय बीणा व राजकीय उच्च विद्यालय कलाहोड में जाकर के विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदर नगर गिरीश समरा ने बताया कि स्वीप टीम सुंदरनगर के सदस्यों द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय बीणा व राजकीय उच्च विद्यालय कलाहोड के विद्यार्थियों को शपथ पत्र प्रदान किए गए जिसमें वे अपने घर में मौजूद मतदाताओं से हस्ताक्षर करवा कर आगामी 1 जून को मतदान करने की शपथ दिलवाएंगे।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा नारा लेखन व रैली निकालकर भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। बच्चों को समझाया गया कि चुनावों में वोट डालना बहुत जरूरी होता है। लोकतंत्र में वोट डालना मतदाताओं का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। जितना ज्यादा मतदान होगा, हमारा लोकतंत्र भी उतना ही ज्यादा मजबूत होगा।

क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां पर केवल चुनाव ही किसी भी सरकार को चुनने का माध्यम है। इसलिए इस देश में मत की महत्ता बहुत ज्यादा है। इस महत्ता को ध्यान में रखते हुए ही अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। चुनाव आयोग के निर्देश पर अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए प्रशासन की ओर से तमाम पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।