HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अब आगामी शैक्षिक सत्र में वही बच्चे पहली कक्षा में दाखिला लेने के पात्र होंगे जिनकी आयु पहली अप्रैल को छह वर्ष की होगी। प्रदेश में अब पहली कक्षा में दाखिले की आयु छह वर्ष निर्धारित की गई है। शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।
गौरतलब है कि बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था। शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से इस बाबत प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को भी पत्र जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के मुताबिक, अब बच्चों को छह साल का होने पर ही पहली कक्षा में दाखिला मिलेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आगामी शैक्षिक सत्र में जो बच्चा एक अप्रैल तक छह साल की आयु पूरी कर चुका होगा, उसे दाखिला दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि आगामी शैक्षिक सत्र में वही बच्चे पहली कक्षा में दाखिला लेने के पात्र होंगे, जिनकी आयु पहली अप्रैल को छह वर्ष की होगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





