बजरी से भरे टिप्पर की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नामा नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है।
मामला जिला कांगड़ा के पंचरुखी-खैरा सड़क पर गांव मनियाड़ा का है, यहां बजरी से भरे टिप्पर की चपेट में आने से स्कूटी सवार 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।
मृतका महिला की पहचान बबीता रानी (55) खैरा छैंछड़ी गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भिजवाया है। साथ ही धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बजरी से भरा टिप्पर मनियाड़ा से पंचरुखी की ओर जा रहा था। इस दौरान मनियाड़ा मंदिर के पास स्कूटी सवार द्वारा ट्रक को ओवरटेक करते समय सड़क में पड़े हुए गड्ढे के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिस कारण स्कूटी पर पीछे बेठी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर टिप्पर के टायर के नीचे आ गई।
टायर के नीचे आने से महिला बुरी तरह जख्मी हुई जिस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बता दें उक्त महिला अपने पति के साथ दांत लगवाने पहाड़ा बाजार जा रही थी। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी पंचरुखी सुभाष शास्त्री ने की है।