बड़ादेव कमरूनाग मंदिर के कपाट मार्च तक पूर्ण रूप से रहेंगे बंद
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में स्थित बड़ादेव कमरूनाग मंदिर के कपाट मार्च तक बंद रहेंगे। बता दें इस बार बिना बर्फबारी व शुष्क ठंड के चलते देवता के कपाट मंदिर कमेटी ने बंद कर दिए हैं।
देवता के कटवाल काहन सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि लोग अब कमरूनाग मंदिर आने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि कमरूनाग में अब किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिलेगी। श्रद्धालुओं और सैलानियों के जाने पर भी फिलहाल रोक लगा दी है।
बता दें मंदिर कमेटी ने पर्यटकों और आम लोगों को दोनों धार्मिक स्थलों में आवाजाही न करने की हिदायत दी है। बता दें शुष्क ठंड के चलतेहोने से अब ऊपरी क्षेत्रों के लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।