Loading...

बड़ा हादसा: खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

SAPNA THAKUR • 23 Dec 2022 • 1 Min Read

उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया।

जिसके बाद बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों की मौत हो गई है। वहीँ, सिक्किम में हुए इस भीषण सड़क हादसे से देश स्तब्ध है।

घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।