बड़ा हादसा: चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज गिरने से रेलवे पटरियों पर गिरे लोग , अब तक इतने…
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रविवार को रेलवे फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हो गया। चंद्रपुर जिले के बल्हारशाह रेलवे जंक्शन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें 13-15 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें एक की स्थिति गंभीर है। ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फीट बताई जा रही है। हादसे के समय इस पर कई लोग मौजूद थे। हादसे के वक्त लोग 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे पटरियों पर जा गिरे।
सीपीआरओ के मुताबिक, रेलवे ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। सभी को बेहतर चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है।