लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बढ़ते तापमान ने बढ़ाए फलों के दाम, सौ रुपये पार पहुंचे..

SAPNA THAKUR | 11 जून 2022 at 2:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं। साथ ही सबसे ज्यादा तवज्जो लोग फ्रूट को दे रहे हैं। परंतु बढ़ते तापमान के साथ ही बाजारों में फलों के दाम भी आसमान छूने लग पड़े हैं।

आलम है कि फलों के दाम 100 रुपए के पार हो गए हैं जिसे खरीद पाना आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गया है। तरबूज और खरबूजे को छोड़कर अन्य सभी फलों के दाम आसमान छू रहे है। शिमला की फल मंडी में कई फलों के दाम सौ रुपये से पार दिखे। फलों में लीची इन दिनों 200 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा अंगूर 160, केला 100, आम 100 रुपये, माल्टा 140, नाशपाती 100 से 140 रुपये, प्लम 100 रुपये व अनानास 100 रुपये किलो मिल रहा है। फलों के दाम में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के चलते आम लोगों ने इससे किनारा करना शुरू कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]