Loading...

बढ़ गई तारीख, आधार कार्ड से जुड़ा यह काम अब इस दिन तक होगा फ्री……..

Ankita • 8 Sep 2023 • 1 Min Read

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार कार्ड यूजर्स को बड़ी सहूलियत देते हुए अब इसे फ्री में अपडेट कराने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। ये लगातार दूसरी बार है जबकि इसे आगे बढ़ाया जा रहा है।

पहले आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने के लिए 14 जून 2023 की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन इससे पहले ही तीन महीने के लिए 14 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया। अब एक बार फिर से यूआीडीएआई ने इस सुविधा को 14 दिसंबर 2023 तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है।

पोर्टल के जरिए ऐसे करें आधार अपडेट

पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं.
लॉगइन करने के बाद ‘नाम/लिंग/जन्मतिथि और पता अपडेट’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
अगर एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं तो Update Address के विकल्प को चुनें.
इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी डालकर आगे बढ़ें.
डॉक्युमेंट अपडेट ऑप्शन को चुनें.
अब आपकी आधार डिटेल्स दिखाई देगी.
स्क्रीन पर दिख रही डिटेल को चेक कर वेरिफाई करें और आगे बढ़ें.
इसके बाद आपको एड्रेस प्रूफ के लिए एड्रेस प्रूफ की कॉपी अपलोड करनी होगी.
अब आधार अपडेट स्वीकार होने पर 14 नंबर का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) जनरेट हो जाएगा.
इस नंबर के जरिए आप अपने आधार में किए गए अपडेट को ट्रैक कर सकते हैं.