HNN/ सोलन
ओद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत चक्का रोड़ पर एक निर्माणाधीन शोरूम का लेंटर गिरने से मौके पर काम कर रहे मजदूर लेंटर के मलवे के नीचे दब गए। हादसा करीबन 6.15 बजे का पेश आया है, जब लेंटर का काम चल रहा था और अचानक लेंटर गिर गया। सूचना मिलते ही डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
मलबे में दबे 2 मजदूरों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। जबकि देर रात तक पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी रहा। बुधवार को बद्दी चक्का रोड़ पर निर्माणाधीन शोरूम का लेंटर अचानक गिर गया। जिस समय यह हादसा पेश आया मौके पर 4 मजदूर काम कर रहे थे। 2 मजदूरों ने तो मौके से भागकर जान जबकि 2 मजदूर लेंटर के मलबे के नीचे दब गए।
सूचना मिलते ही डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लगभग 20 मिनट के बाद मलबे में दबे 2 मजदूरों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। देर रात तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा।
एसपी मोहित चावला ने बताया कि हादसे में 2 मजदूरों को पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। मलवे में दबे एक मजदूर की हालत गंभीर है जिसका उपचार चल रहा है।

