Loading...

बनगढ़ में दो गुटों के बीच मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Ankita 23 Mar 2024 Edited 23 Mar 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के पुलिस थाना मैहतपुर के तहत बनगढ़ में दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस के पास शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में विन्नी कुमार निवासी बनगढ़ ने बताया कि वीरवार को बनगढ़ सोयासटी से वापस घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार चार युवकों ने रास्ता रोकते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में घायल विन्नी कुमार को उपचार के लिए पत्नी द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया।

वहीं दूसरी ओर शशांक निवासी जखेड़ा ने बताया कि वीरवार रात अपने दोस्तों के साथ बाइक पर बनगढ़ जा रहे थे तो विन्नी कुमार व रोहित ने रास्ता रोककर मारपीट की। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।