Loading...

बर्फबारी से अटल टनल बंद, शिंकुला व बारालाचा भी नहीं जा पाएंगे पर्यटक

SAPNA THAKUR • 10 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल स्पीति

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बुधवार के बाद वीरवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। भारी बर्फबारी होने के चलते लाहौल स्पीति के पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। बता दें, अटल टनल, रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा दर्रा में भारी हिमपात हुआ है। ऐसे में यह सभी पर्यटन स्थल फिलहाल सैलानियों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा अटल टनल भी सैलानियों के लिए बंद हो गई है।

अटल टनल के दोनों छोर पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है जिससे सड़क पर वाहनों के पहिए थम चुके हैं। उधर, मनाली लेह, दारचा शिंकुला पददुम व ग्राम्फु समदो मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। बर्फबारी के चलते कई बार सड़कों में वाहनों के स्किड होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आम लोगों और सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगाई हुई है।

यह मार्ग बंद
बर्फबारी के चलते नेशनल हाईवे-03 (मनाली-लेह), डारचा-शिंखुला, नेशनल हाईवे-505 (सुमडो-काजा-ग्रम्फू) और एसकेटीटी (संसारी-किलर-टिंडी-टांडी) रोड भी बंद है। हालांकि इन बंद पड़े मार्गो को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।