Loading...

बर्फबारी से हिमाचल में अभी भी 300 सड़कें यातायात के लिए ठप

Ankita • 23 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फ़बारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से जहां सड़के अवरुद्ध हो गई हैं, वहीं कई जगह बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में अभी भी 300 से अधिक सड़कें यातायात के लिए ठप हैं। वहीं, 162 बिजली ट्रांसफार्मर व 11 पेयजल आपूर्ति स्कीमें भी बाधित हैं।

बिजली आपूर्ति बहाल करने को बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी फील्ड में डटे हुए हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी भी मार्ग बहाली का कार्य तेजी से कर रहे है।