Loading...

बर्फ़बारी के चलते कमरुनाग और शिकारी देवी मंदिर के कपाट बंद

Ankita • 5 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते शीतलहर का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। जिला के शिकारी देवी, कमरूनाग और शैटाधार में बर्फबारी होने से पहाड़ सफेद हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बर्फ़बारी के चलते प्रशासन ने कमरुनाग और शिकारी देवी मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं और सैलानियों के जाने पर भी फिलहाल रोक लगा दी है। बता दें प्रशासन ने पर्यटकों और आम लोगों को दोनों धार्मिक स्थलों में आवाजाही न करने की हिदायत दी है।

हालांकि, शिकारी देवी मंदिर के कपाट पहले हुई बर्फबारी के दौरान बंद कर दिए गए थे। बर्फ़बारी होने से अब ऊपरी क्षेत्रों के लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।