HNN/ लाहौल स्पीति
प्रदेश के लाहौल स्पीति की चंद्रभागा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से जबरोंग गांव क्षेत्र में बाढ़ आ गई। जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण पहाड़ों पर बर्फ पिघलना बताया जा रहा है। बाढ़ आने से स्थानीय किसानों की जमीन जलमग्न हो गई जिससे किसानों को काफी नुक्सान उठाना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बारिश से नहीं बल्कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से बने हैं। वही लाहौल स्पीति प्रशासन ने पटवारी सहित दूसरे अधिकारियों को मौके पर भेजकर बाढ़ से नुक्सान की पूरी जानकारी देने के निर्देश जारी किए है। बता दें कि प्रदेश को पिछले कई दिनों में बारिश के कारण करोड़ों के नुक्सान का सामना करना पड़ा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





