Loading...

बलात्कार के दोषी को 8 साल की सजा और 20 हजार रुपये जुर्माना

Ankita 9 Aug 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/ बिलासपुर

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरकाघाट डॉ. अबीरा वासू ने सरकार बनाम दीपक नेपाली प्रकरण में आरोपी दीपक नेपाली निवासी गांव सानबाड़ा वार्ड नं. 7 नेपाल को बलात्कार के जुर्म में 8 वर्ष का कठोर कारावास व 20,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है और जुर्माना न अदा करने की सूरत में 6 महीने की अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

उप जिला न्यायवादी राजीव शर्मा ने बताया कि 2 मार्च, 2021 को उपरोक्त आरोपी शराब के नशे में धुत्त होकर एक महिला को घर में अकेला पाकर उसके कमरे में जबरन घुस गया और अंदर से दरवाज़ा बंद करने के बाद पीड़ित महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

इसके उपरांत पीड़ित महिला के मेडिकल परीक्षण के बाद स्थानीय पुलिस ने उसके बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज किया। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और चालान अदालत में पेश किया। उप जिला न्यायवादी राजीव शर्मा ने बताया कि इस प्रकरण में अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज हुए।