Loading...

बल्ह घाटी के ऋषभ पुरी ने नीट परीक्षा में प्राप्त किए 700 अंक

PARUL • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

मंडी जिला के बल्ह घाटी के ऋषभ पुरी ने नीट परीक्षा में 720 में से 700 अंक प्राप्त किए हैं। ऋषभ बल्ह घाटी मंडी के गांव रत्ती का रहने वाला है। ऋषभ ने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऋषभ के पिता संजीव पुरी एक अध्यापक हैं और माता डॉ. रोजोला बीआरसी बल्ह में कार्यरत हैं।

ऋषभ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ब्लूमस बड्स स्कूल नेरचौक से प्राप्त की और इसके बाद इंडस पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। ऋषभ पुरी ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वहीं 12वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी, जिसमें उन्होंने बोर्ड परीक्षा में 11वां स्थान प्राप्त किया था।

ऋषभ ने बिना किसी कोचिंग के रोजाना 5-6 घंटे की नियमित पढ़ाई करते हुए हासिल किया है। ऋषभ का सपना है कि वह डॉक्टर बनकर अपनी सेवाएं दूरदराज और दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में दें, ताकि वहां स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को पूरा कर सके। ऋषभ की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है।