बल्ह पुलिस की बड़ी कार्रवाई , हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
विश्वसनीय सूचना पर पुलिस की छापेमारी
एक पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस थाना बल्ह की टीम ने बल्ह निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ मनु के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान 6 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो भी हुआ था वायरल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तीन व्यक्तियों को जनता द्वारा रोका गया था। इन पर आरोप था कि वे राजेंद्र कुमार उर्फ मनु से हेरोइन/चिट्टा खरीद रहे थे। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। इसी कड़ी में आज छापेमारी की गई।
आरोपी पर मामला दर्ज, कल कोर्ट में होगी पेशी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ND&PS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
मामले की जांच जारी, नशे के नेटवर्क पर कसा जाएगा शिकंजा
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस नशे के कारोबार में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। आगे की कार्रवाई के तहत पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।