बसदेहड़ा में 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना में थाना मैहतपुर के तहत बसदेहड़ा गांव के 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान परमजीत सिंह पुत्र जगदीश राम निवासी वार्ड नंबर चार, बसदेहड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, परमजीत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते परिजन व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां परमजीत सिंह का मृत घोषित कर दिया गया।
एएसपी ऊना संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।