Loading...

बस अड्डा ऊना में पड़ा हुआ मिला 21 वर्षीय युवक का शव

Ankita • 20 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के बस अड्डा ऊना में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला है। हालाँकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय प्रिंस पुत्र सोमनाथ निवासी तलमेहड़ा, तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, आईएसबीटी बस स्टैंड ऊना के सीटिंग हॉल में एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। जब स्थानीय दुकानदारों और यात्रियों ने उक्त युवक से बात करनी चाही तो उक्त युवक ने किसी भी बात का कोई भी रिस्पांस नहीं दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने 108 की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।