Loading...

बस अड्डा से सब्जी मंडी सड़क का चौड़ीकरण शुरू

NEHA • 17 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

हमीरपुर की बस अड्डा से सब्जी मंडी को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। नगर परिषद हमीरपुर सड़क के चौड़ीकरण के साथ-साथ निकासी नाली और डंगा लगाने का भी कार्य करवा रही है। इससे सब्जी मंडी की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों का आवागमन सुविधाजनक होगा।

सड़क को चौड़ा करने के बाद यहां पर पेवर टाइलें भी लगाई जाएंगी। इससे सड़क की तंग स्थिति के कारण पहले दुर्घटना और गिरने का खतरा भी कम हो जाएगा। नगर परिषद ने खोखा धारकों को सड़क पर से हटाए जाने के बाद अब सड़क पर आवश्यक सुधार कार्य शुरू कर दिया है।

नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने का कार्य एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएग। इसके बाद 14 खोखा धारकों को यहां खोखे स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।