Loading...

बस में सवार 22 वर्षीय युवक से चरस बरामद

SAPNA THAKUR • 16 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बस में सवार एक युवक से चरस बरामद हुई है। मामले में 22 वर्षीय विशाल कुमार निवासी घोड़ी धाबीरी जिला हमीरपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार, औट पुलिस ने थलौट के पास नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही एक निजी बस को जांच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान पुलिस जैसे ही बस में चढ़ी तो एक युवक टीम को सामने पाकर घबरा गया। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 318 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्टि की है।