HNN/ शिमला
शिमला के न्यू बस स्टैंड पर उत्तराखंड से शिमला पहुंची एक बस से पुलिस ने अफीम की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चला हुआ है। वही पुलिस द्वारा आरोपी की धरपकड़ के लिए कार्यवाही तेज कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन की बस ( यूके 7PA- 4542) हरिद्वार से शिमला रूट पर चलती है।
यह बस शिमला के न्यू बस स्टैंड पर पहुँची तो सभी सवारियां बस से नीचे उतर गई। इसी बीच बस की सीट में एक काले रंग का बैग पड़ा हुआ था जिसे चेक किया गया तो उसमें से भारी मात्रा में अफीम पाई गई। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर अफीम की खेप को कब्जे में लिया और उसे मौके पर ही तोला गया तो वह 2 किलो 95 ग्राम पाई गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
एसपी शिमला मोनिका भंटुगरू ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बस से अफीम बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की तहकीकात जारी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





