उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को आधी रात से आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। जारी मुठभेड़ दो से तीन आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा है। इनमें से एक आंतकी मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया है।
हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी गई है, ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल न हो सकें। पुलिस के अनुसार जिले के अरगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तीन पैरा, 13 राष्ट्रीय राइफल्स तथा बांदीपोरा पुलिस के जवानों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





